ओड़िशा से आ रहा 30 क्विंटल धान और वाहन जप्त

= बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा ने फिर पकड़ा मामला

बकावंड। उड़ीसा सीमा से अवैध रूप से धान लाने की कोशिशों पर लगातार नकेल कसते हुए बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए।प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 30 क्विंटल अवैध धान से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है।
सूत्रों के अनुसार उक्त पिकअप वाहन मोखागांव की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा था, तभी एसडीएम के निर्देश पर टीम ने वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद वाहन सहित धान को जप्त कर लिया गया। जप्त पिकअप ओडी 24 एल 7512 का मालिक का नाम चेतन जैन पिता महादेव जैन बताया गया है। प्रशासन ने वाहन को करपावंड थाने के सुपुर्द कर दिया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि उड़ीसा से होने वाले किसी भी तरह के अवैध धान परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *