उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से शामिल हुए 6 हजार परीक्षार्थी


बकावंड। शासन द्वारा आज 7 दिसंबर को आयोजित उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से 6000 शिक्षार्थी शामिल हुए। जन जन साक्षर, सबके लिए शिक्षा के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की गई थी। विकासखंड बकावंड के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं पालकों द्वारा बच्चों को परीक्षा केंद्र में तिलक लगाकर सम्मान किया गया, उनका उत्साह वर्धन किया गया। उल्लास परीक्षा केंद्र का अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव व खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह भारती द्वारा किया गया। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों आशातीत उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों व संस्था प्रभारी को बधाई दी।विकासखंड बकाब के ग्राम सरगीपाल, बकावंड, मूली, करपावंड, राजनगर के केंद्रों का निरीक्षण अवलोकन किया गया। समाज और राष्ट्र के विकास में एकता के लिए महापरीक्षा अभियान निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगी। कलेक्टर हरिस एस., जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा परीक्षार्थियों को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *