= विधायक कार्यालय में सुबह से मचा रहा धमाल

जगदलपुर। नगर के नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में तमाम बड़े नेता रंगों से सराबोर नजर आए। होली का खुमार इन नेताओं पर इस कदर चढ़ गया था कि वे कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस करते नजर आए।
विधायक कार्यालय में जमकर होली खेली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सुबह से कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीतों पर जमकर डांस किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी बस्तरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सुबह से विधायक कार्यालय पहुंचकर अपने विधायक को रंग लगाकर बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को रंग लगाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी। विधायक कार्यालय में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे।
Leave a Reply