आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं हड़ताल पर

जगदलपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय मंडी कार्यालय में हड़ताल शुरू कर दी है। कुछ दिनों पूर्व ही इन्होंने इस हेतु प्रशासन को चेतावनी भी दी थी। अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन ने कहा है कि विभिन्न संघों ने पहले ही शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दे दी थी, लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए हमें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। अभी हमारी यह हड़ताल सांकेतिक है। इसके बाद जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *