बजावंड में धान खरीदी लिमिट कम होने से किसान परेशान


बकावंड। विकासखंड बकावंड के धान खरीदी केंद्र में खरीदी लिमिट बहुत ही कम होने से किसान परेशान हो रहे हैं और विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। किसानों ने खरीदी लिमिट बढ़ाए न जाने पर धान खरीदी बंद करा देने की चेतावनी दी है।
धान खरीदी केंद्र बजावंड में दर्जनों किसानों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना है कि अभी फिलहाल 400. 4 क्विंटल लिमिट रखे जाने से किसानों द्वारा गहरी नाराजगी जताई जा रही है। बजावंड केंद्र में 13 नंबर से 15 दिसंबर तक 4682.40 क्विंटल ही धान की खरीदी हुई है, जबकि पिछले वर्ष लगभग 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी इसी अवधि में हो चुकी थी। किसानों ने कहा है लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो बजावंड उपार्जन केंद्र को बंद कर यहां से उपार्जित धान का परिवहन भी नहीं होने दिया जाएगा। विरोध करने वाले किसानों में राकेश पाणिग्रही, डोमूराम, राम भारती, तुलसी माली, फालगुनी पटेल, धनीराम पटेल, तुला पटेल, नील सुंदर माली, दिनेश पटेल, मोहन झाली, नारायण बघेल, समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *