= महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

बकावंड। बस्तर जिले में महाशिवरात्रि पर भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था। जहां बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरी के शिव मंदिर में ज्यादा मात्रा में भक्तों का सैलाब देखने को मिला
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर सहित पूरे क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से ही भक्तजन बेलपत्र, दूध, धतूरा और गंगाजल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। हर ओर हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भव्य आरती हुई। प्रमुख मंदिरों में विशेष रूद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप हुआ। शाम होते ही दीपों की रोशनी और घंटों की ध्वनि ने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भक्तों ने रातभर जागरण कर शिव भक्ति में लीन होकर आराधना की।महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।




Leave a Reply