होली के पूर्व जगदलपुर में आज बिखरेँगे सौगातों के रंग

= करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

जगदलपुर। होली की पूर्व संध्या जगदलपुर नगर में सौगातों के रंगों की बौछार होने वाली है। आज 2 मार्च को नगर को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। इन कार्यों के भूमिपूजन जिले के जनप्रतिनिधि करेंगे।
महापौर संजय पाण्डेय से मिली जानकारी के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 8 चंद्रशेखर वार्ड क्र.. 41 में खपरा भट्टी से तहसीलदार आवास तक बीटी रोड निर्माण लागत राशि 22.89 लाख रुपए का भूमिपूजन शिव मंदिर के पास होगा। छत्रपति शिवाजी वार्ड क्र. 35. गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्र. 36 एवं लोकमान्य तिलक वार्ड क्र. 37 अंतर्गत एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड तक बीटी रोड चौड़ीकरण कार्य लागत 190.76 लाख रुपए का भूमिपूजन एलआईसी ऑफिस धरमपुरा के पास 12 बजे होगा। लोकमान्य तिलक वार्ड क्र. 37 एवं महाराणा प्रताप वार्ड क्र.47 में कंगोली से पुलिस हाउसिंग कालोनी तक बीटी रोड चौड़ीकरण कार्य लागत 60.18 लाख रुपए का भूमिपूजन कार्यक्रम एलआईसी ऑफिस के सामने 12 बजे आयोजित है। गुरु गोबिंद सिंह वार्ड क्र. 36 अघनपुर में उच्च प्राथमिक शाला भवन निर्माण लागत 20.27 लाख का भूमिपूजन कार्यक्रम तालाब के पास 12.45 बजे होगा। छत्रपति शिवाजी शिवाजी वार्ड क्रमांक 35 एवं गुरुगोविंद सिंह वार्ड 36nमें पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 79.04 लाख का भूमिपूजन तालाब के पास दोपहर 12.45 बजे होगा। छत्रपति शिवाजी वार्ड क्र. 35 एवं महाराणा प्रताप वार्ड के 47 में पंचायत भवन से बालबाड़ी तक बीटी रोड निर्माण कार्य लागत 11.09 लाख रुपए का भूमिपूजन कार्यक्रम पंचायत भवन के पास समय 1 बजे होगा। भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य, रूपसिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। महापौर संजय पाण्डेय ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *