छत्तीसगढ़ का बजट युवाओं और किसानों के लिए मील का पत्थर – शकुन्तला कश्यप

जगदलपुर। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 की सराहना की है, इसे युवाओं, शिक्षा और कौशल विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। बजट में शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जैसे कि विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के लिए ₹731 करोड़, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए ₹100 करोड़, तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए ₹50 करोड़, CG ACE योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹33 करोड़ और नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ₹35 करोड़। इसके अलावा, किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा।

शंकुतला कश्यप ने कहा कि इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास, और नवाचार पर जोर दिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, किसानों के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *