मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात, बस्तर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

= लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

= वन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु देव साय का माना आभार =
जगदलपुर। मुख्यमंत्री एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए 2 करोड़ 97 लाख 70 हजार रुपए की बड़ी सौगात दी है। वहीं इस सौगात को वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि स्वीकृत राशि में से बस्तर जिले गांवों के लिए 91 लाख रुपए, कोंडागांव के गांवों के लिए 127.85 लाख रुपए और नारायणपुर जिले के लिए 73.47 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इन निधियों से बस्तर क्षेत्र के गांवों में पुल–पुलिया, सीसी सड़क, सामुदायिक भवन, गांवों में हाईमास्ट लाइट, तथा परंपरागत संस्कृति को सहेजने हेतु घोटूल निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। यह बस्तर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बस्तर की तस्वीर बदलने के लिए निरंतर जुटी हुई है। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली, सुविधा, और तरक्की आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *