सम्प्रेक्षण में बाल दिवस


जगदलपुर। बाल सम्प्रेक्षण गृह विशेष गृह बालक जगदलपुर में बाल दिवस मनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष जेजेबी सदस्य चुम्मन सिंह ठाकुर द्वारा द्वीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया गया। संस्था की अधीक्षक ऐलिजाबेथ टोप्पो व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाए। स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ. रूपेश मसीह एवं अकाश मिंज क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा बालकों के मानसिक स्वास्थय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बालक व स्टॉफ की सहभागिता रही।अतिथियों ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुनश्चित करें और उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर अच्छे संस्कार देने का संकल्प लेकर सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *