= सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का आयोजन

जगदलपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मुरमा में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद की गतिविधियां भी हुईं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम व्याख्याता श्री वैद्य ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संकुल शैक्षिक समन्वयक भूपेश पाणिग्रही ने बाल दिवस मनाने की वजह और नेहरू जी किताबो भारत एक खोज तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों कविताओं और निबंध की प्रस्तुति दी। बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के मन में नए सपनों, जिज्ञासा और उत्साह भरने का पर्व है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम को याद करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन, शिक्षा और प्रेरणा आवश्यक है।
शिक्षिका रचना दहिया का सम्मान
हर वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मानित होती आईं प्राथमिक शाला कांकरवाड़ा की प्रधान अध्यापक सपना दहिया को उत्कृष्ट प्रधान अध्यापक सम्मान से नवाजा गया। राज्य शासन से दी गई सम्मान निधि की राशि प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी और सीएसी भूपेश पाणिग्रही ने उन्हें भेंट की। आयोजन में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक तथा बड़े मुरमा संकुल के शिक्षक अजय कुमार बोस, शिवनारायण कौशिक, दिलेश्वरी कश्यप, पूरन मांडवी, कमलेश गावड़े और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री त्रिपाठी द्वारा बच्चों एवं सभी शिक्षकों को नेवता भोज कराया गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में विजयी हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा एवं इको क्लब अध्यक्ष देवकी नाग और उमेश्वर कश्यप द्वारा किया गया।











Leave a Reply