शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत झा एक्शन मोड में, जनहित मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की बनी रणनीति

= धरमपुरा में युवा कांग्रेस की हुई अहम बैठक
= संगठन की मजबूती, 100 दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा तय

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के आदेश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड क्रमांक 38 (उत्तर ब्लाक) धरमपुरा में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में युवा कांग्रेस शहर के नए जिलाध्यक्ष निकेत राज झा का स्वागत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एवं मंच संचालन प्रदेश कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया सेल, आईटी सेल व सोशल मीडिया बस्तर संभाग प्रभारी अनुराग महतो ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं निकेत राज झा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। वही निकेत राज झा के अध्यक्ष बनने से युवाओं में हर्ष है साथ ही युवा वर्ग युवा कांग्रेस में जुड़ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आगामी दिनों में जगदलपुर बस्तर की युवा टीम राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली हेतु दिल्ली चलो कार्यक्रम में दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसके साथ ही सभी पांच ब्लॉकों में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार एवं शहर के 48 वार्डो से प्रत्येक वार्ड में युवा कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। ताकि युवा कांग्रेस की मंडल स्तर, ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर एवं जिला स्तर पर मजबूत टीम बनाई जा सके। इसके अलावा आने वाले 100 दिनों में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने हेतु युवा कांग्रेस बस्तर जिला शहर द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों पर इस बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, असीम सुता, रजत जोशी, मुकेश, उमेश मेहुलकर, धरम मौर्य, अमित पाणिग्रही, हर्षल पांडे, विष्णु नाग, संदीप पिल्ले, संजय नाग, समीर निर्मलकर, नागेश करई, लीलेस साहू, राकेश, नीरज, रोहित निषाद, योगी, निखिल, अमर, सिद्धार्थ, विकास, रोशन, शुभम, अमित, राजेश, गुड्डू, दिनेश, कृष्णा, प्रीतम निषाद, विक्की, कीर्तन निषाद, बलराम, शंकर, आनंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *