क्रेडा सोलर तकनीशियन का सड़क हादसे में निधन

जगदलपुर। क्रेडा (सौर ऊर्जा) विभाग में पदस्थ सोलर तकनीशियन प्रहलाद सिंह ठाकुर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वे नेगीरास लोहंडीगुड़ा निवासी थे और कार्य पूर्ण कर लौटते समय चित्रकोट रोड में धरमाऊर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रहलाद सिंह ठाकुर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अंतर्गत कार्यरत कलस्टर टेक्नीशियन थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रहलाद सिंह ठाकुर की मृत्यु से उनके परिवार और समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *