मधोता शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बस्तर। बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए खड़े थे। मधोता शिव मंदिर की मान्यता है कि जो भी मन्नत लेकर श्रद्धालु आते हैं, उनकी मनोकामना आते ही दर्शन करते ही पूर्ण हो जाती है। इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं।

इस महापर्व को लेकर शिव मंदिर पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि पूजन के लिए मंदिर को प्रतिवर्ष सजाया जाता है। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और पूजार्चना किया गया। शिवरात्रि मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला में से एक है। रात्रि कालीन उड़िया नाटक का भी आयोजन किया गया।

शिव मंदिर के पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल मिलता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की कृपा से लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इस अवसर पर बस्तर विधानसभा क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने मधोता शिव मंदिर में पहुंचकर देवो के देव महादेव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।

विधायक बघेल ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और भगवान शिव की कृपा से ही वे अपने इस कर्तव्य को पूरा कर पा रहे हैं।विधायक बघेल ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख और शांति आती है। उन्होंने कहा कि वे भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस अवसर पर पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक बघेल से मंदिर का जिर्णोद्धार, बाउंड्री वॉल और सौन्दर्यीकरण की मांग रखी। विधायक बघेल ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगे और मंदिर के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *