बस्तर गोंचा पर्व पर स्थानीय अवकाश की घोषणा

= अरण्यक ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर, कलेक्टर छिकारा का माना आभार

जगदलपुर। बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर गोंचा महापर्व पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर के इस ऐतिहासिक निर्णय पर खुशी जताते हुए कलेक्टर श्री छिकारा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समाज की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बस्तर के नए कलेक्टर आकाश छिकारा ने गोंचा महापर्व के पावन अवसर पर प्रथम बार शासकीय अवकाश घोषित किया है। समाज की लोक संस्कृति और आस्था को यह सम्मान देने के लिए समाज के लोगों ने जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। गोंचा महापर्व के गौरवशाली इतिहास में पहली बार शासकीय अवकाश की घोषणा हमारी परंपराओं को मान और सम्मान देने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा का धन्यवाद बस्तर वासियों के लिए यह गर्व का क्षण है। समाज ने कहा है कि कलेक्टर के इस निर्णय से बस्तर की पावन धरा के सांस्कृतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है गोंचा महापर्व जो हमारी आस्था की अटूट परंपरा और संस्कृति पहचान का प्रतीक है उसके सम्मान में बस्तर के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा प्रथम बार शासकीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह केवल एक छुट्टी नहीं बल्कि बस्तर की लोक संस्कृति और जनजातीय गौरव को शासन स्तर पर दी गई एक बड़ी पहचान है 600 साल से अधिक वर्षों से चली आ रही इस रथयात्रा और तूपकी की गूंज अब और भी उत्साह के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा जैसे गोंचा महापर्व भी अब संस्कृति धरोहर के रूप में जानी जाएगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष बेनूधर पाणिग्रही, युवा समिति के संरक्षक भूपेश पाणिग्रही, युवा अध्यक्ष वैभव पांडे और समाज के युवा समिति ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *