= नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया बघेल ने
जगदलपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में पढ़ाई के लिए पूरे बस्तर जिले में चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर बीआर बघेल ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री बघेल ने बच्चों को मोरल सपोर्ट देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
नवोदय स्कूल चयन परीक्षा के लिए जगदलपुर ब्लॉक के दो स्कूल जगतू महारा हायर सेकंडरी स्कूल और महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जगतू महारा स्कूल में 240 बच्चे और एमएलबी में 167 बच्चे इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा केंद्र का डीईओ बस्तर बलिराम बघेल और बीओ जगदलपुर राजेश गुप्ता ने निरीक्षण किया।
डीईओ श्री बघेल हर कक्ष में जाकर बच्चो से मिले और उन्होंने बच्चो को प्रोत्साहित भी किया। श्री बघेल ने कहा कि बिना डरे और घबराए प्रश्न हल करें, आप कामयाब जरूर होंगे। आप सभी में प्रतिभा की कमी नहीं है। बीईओ श्री बघेल ने शिक्षकों को ओएमआर शीट में रोल नंबर स्कूलों से संबंधित जानकारी भरने में बच्चो को मदद करने के लिए भी कहा।
बीईओ जगदलपुर श्री गुप्ता भी बच्चों को मिले और बच्चो को पॉजिटिव एनर्जी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। श्री गुप्ता ने शिक्षकों से भी कहा कि कक्षा में भयमुक्त वातावरण बना कर रखें, ताकि बच्चों को परीक्षा में परेशानी न आए। श्री बघेल और श्री गुप्ता ने कंट्रोल रूम में भी जाकर परीक्षा का जायजा लिया और प्राचार्यों से चर्चा की।

Leave a Reply