जलनी माता कप क्रिकेट में डिमरापाल टीम विजेता

= समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप

जगदलपुर। ग्राम आसना तमाकोनी में यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित जलनी माता कप तृतीय सत्र के समापन एवं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप की उपस्थिति रही।
डिमरापाल एवं बकावंड की टीमों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि ग्रामीण युवा शक्ति, संघर्ष और खेल भावना का जीवंत उदाहरण रहा। शानदार प्रदर्शन के साथ डिमरापाल की टीम विजेता एवं बकावंड की टीम उप विजेता बनी। दोनों टीमों ने यह साबित किया कि बस्तर का युवा आज हर मैदान में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद करता है, जबकि खेल उन्हें मजबूत बनाता है। खेल मैदान पर मिली अनुशासन की नसीहत ही आगे चलकर समाज और राजनीति में सशक्त नेतृत्व तैयार करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ठुकराकर खेल,शिक्षा और संगठन से जुड़ें,ताकि एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बस्तर का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनिता नागे, सरपंच पति मनीराम बघेल, उप सरपंच राधिका देहारी बिसनाथ, देवशंकर पंडा, मोतीराम ध्रुव, धनीराम पटेल, मांझी, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी युवा उपस्थित थे।यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी ने यह साबित कर दिया कि जब आयोजन की कमान युवाओं के हाथ में होती है, तब खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बन जाता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिता के लिए युवा नेता हेमंत कश्यप ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *