परीक्षा केंद्रों में जिला फ्लाइंग स्क्वाड की दबिश


बकावंड। जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व में आज 6 मार्च को कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा के गणित विषय के पेपर के दौरान बकावंड बिकासखंड के कई परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।
अवलोकन हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ते में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, रजि वर्गीस, रत्नेश बेंजमिन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल, निशा साहू संतोषी शामिल थे। दल सर्वप्रथम हायर सेकंडरी स्कूल ढोढरेपाल पहुंचा। केंद्र की समस्त पंजियों का अवलोकन किया गया। साथ ही केंद्र की साफ सफाई का भी जायजा लिया गया। विकासखंड बकावंड के हायर सेकंडरी स्कूल सरगीपाल हायर सेकंडरी स्कूल मूली तथा हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड स्थित परीक्षा केंद्रों में भी टीम पहुंची। केंद्र में किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री का प्रयोग न हो इस बाबत पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। प्रतिदिन परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षा केंद्र के चारों तरफ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *