महादेव के दर पर भक्तों का मेला

जगदलपुर। उड़ीसा राज्य की सीमा पर स्थित महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। उड़ीसा राज्य और बस्तर से पहुंचे हजारों भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की, इस अवसर पर ओम अस्पताल जगदलपुर द्वारा भक्तों की चिकित्सा के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई थी, जो मौके पर उपस्थित होकर दूर दराज से आ रहे भक्तों की प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था का ध्यान रखे हुए थी। ओम अस्पताल के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि भक्तों पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है किंतु अचानक घटना दुर्घटना से बचने ऐसा इतंजाम किया गया है। जिसमें भक्तों की बीपी चेक से लेकर अन्य छोटी मोटी बीमारियों के लिए दवाई दी गई। श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि पचासों लोगों उनके द्वारा लगाए गए शिविर का लाभ मिला। भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप खीर वितरण हैप्पी कामधेनुगौशला, गौ सेवक युवा समिति के माध्यम से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *