तेलंगाना में चुनाव लड़ेंगे आत्मसमर्पित 4 नक्सली नेता

= मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की इन नक्सली नेताओं ने
= एक हार्ड कोर महिला नक्सली है अभी विधायक

-अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर सहित दंडकारण्य में दशकों तक दहशत का पर्याय रहे पूर्व नक्सली नेता अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। एक आत्मसमर्पित हार्ड कोर महिला नक्सली वर्तमान में तेलंगाना में विधानसभा की सदस्य भी है। इन नक्सली नेताओं ने आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात भी की।
बस्तर के जंगलों में दशकों तक आतंक मचाए रखने वाले करीब आधा दर्जन टॉप नक्सली लीडर्स ने कुछ दिनों पहले ही तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी और अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसर्पण किया था। इनमें नक्सली लीडर देवजी उर्फ तिपीरी तिरुपतैया, मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर उर्फ जगन, नूने नसरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगम्मा उर्फ सन्नू दादा सुजाता और चंद्रन्ना ने आदि नक्सली शामिल हैं। इन सभी नक्सली नेताओं ने आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी शिवधर रेड्डी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इनमें से कम से कम चार नक्सली नेता तेलंगाना विधानसभा का आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी मे हैं। इस बात की घोषणा कुछ दिनों पहले ही देवजी ने कर दी थी। ज्ञात हो पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुकी एक हार्ड कोर महिला नक्सली वर्तमान में तेलंगाना विधानसभा की सदस्य भी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनकी रक्तरंजित पृष्ठभूमि को देखते हुए राजनैतिक दल कितनों को प्रत्याशी बनाते हैं और जनता कितनों को अपना प्रतिनिधि चुनती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *