बस्तर के गजानंद दास कुलदीप बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

= कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग में छाई खुशी की लहर

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें बस्तर जिले के गजानंद दास कुलदीप को मीडिया सह प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि बस्तर अंचल के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।
गजानंद दास कुलदीप लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर मीडिया समन्वय, जनसंपर्क और विचारधारा के प्रभावी प्रचार-प्रसार में अपनी मजबूत कार्यप्रणाली का परिचय देते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदार कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर जिला अध्यक्ष दिनेश कश्यप सहित पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने विश्वास जताया है कि गजानंद दास कुलदीप के नेतृत्व में मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियां, योजनाएं और जनहित के मुद्दे और अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगे।बस्तर से प्रदेश स्तर तक मिली यह जिम्मेदारी संगठन की मजबूत नींव और कार्यकर्ताओं की पहचान को दर्शाती है। पार्टी को उम्मीद है कि गजानंद दास कुलदीप अपने अनुभव और समर्पण से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *