बस्तर में मुख्यमंत्री साय का सेहत वाला सुशासन


= कांटिनेंटल हॉस्पिटल में बेहतरीन चिकित्सा =
= सांसद, विधायक और महापौर ने देखी कांटिनेंटल हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं =
= बस्तर और उड़ीसा के लोगों को मिल रही हैं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं =
= हॉस्पिटल में ज्यादातर बस्तर के युवा सेवारत =


जगदलपुर। बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सेहत वाला सुशासन नजर आने लगा है। जगदलपुर में स्थापित छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (सीसीएचएस) समूचे बस्तर संभाग और पड़ोसी राज्य उड़ीसा के लोगों बेहतरीन ईलाज की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस हॉस्पिटल में ज्यादातर बस्तर के ही युवाओं की नौकरी मिली है
शुक्रवार को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और महापौर संजय पाण्डेय पहुंचे थे। उनका स्वागत कंटिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर रघु एन रेड्डी ने किया। सांसद श्री कश्यप, विधायक श्री गोयल और महापौर श्री पाण्डेय ने रघु रेड्डी से सीसीएचएस की सुविधाओं और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। डायरेक्टर रघु एन रेड्डी ने उन्हें बताया कि अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं।मरीजों के रजिस्ट्रेशन, क्लिनिकल टेस्ट के सभी आधुनिक उपकरण लग गए हैं। बस्तर संभाग और ओड़िशा के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। महापौर संजय पाण्डेय ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की बात कही। इस पर डायरेक्टर श्री रेड्डी ने बताया की ज्यादातर मेडिकल स्टाफ बस्तर के ही निवासी हैँ इन्हें प्रशिक्षण देकर कंटिनेंटल की सेवाओं से जोड़ा गया है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, सुपरिंटेंडेंट मेडिकल कॉलेज डॉ. टीकू सिन्हा समेत तोकापाल जनपद के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कांटीनेंटल हॉस्पिटल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन उपलब्ध कराई है और एनएमडीसी ने कई महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इस तरह यहां साय का हेल्दी सुशासन नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *