स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मानव श्रृंखला और शपथ समारोह

जगदलपुर। मंगलवार को राज्य शासन एवं कलेक्टर बस्तर एस हरिस के आदेशानुसार सभी विभागों द्वारा नशा मुक्त अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति हेतु शपथ समारोह और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।  इसी तारतम्य में शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, डीएमसी अशोक पाण्डे, एपीसी राकेश खापर्डे के निर्देश पर जिला की समस्त शालाओं में शपथ समारोह आयोजित किए गए। विकासखंड जगदलपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता एवं बीआरसी के मार्गदर्शन में माध्यमिक और प्राथमिक शाला तुसेल संकुल सरगीपाल में विद्यार्थियों और संस्था के शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं भारत नशा मुक्त अभियान जिला नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके द्वारा शपथ दिलाई गई। संस्था की प्रधान पाठक नीता गोलदार, हरीश गोटी, शिक्षकों में उत्तरा गिरी, सुमीत देवांगन, भूपेंद्री कुंवर, कर्मचारी अमृता बघेल, जमुना आदि ने शपथ ली एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को स्टाफ द्वारा बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *