तहसील की जगह शिक्षा विभाग के स्टाफ का उपयोग
जगदलपुर। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भृत्य जैसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से करवाया जा रहा है, इसके लिए शिक्षा विभाग के 6 भृत्यों को प्रशासन ने इस काम में संलग्न किया है, जिनसे एसआईआर का डाटा भरवाया जा रहा है। टारगेट पूरा करने के लिए उन पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय महत्व के इस तकनीकी और विशेष सावधानी वाले कार्य में कम से कम तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करना चाहिए, ताकि डाटा त्रुटिपूर्ण न रहे। इसकी वजह यह है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता 8 वीं उत्तीर्ण होना तय है। खास बात यह है कि प्रशासन व एसडीएम राजस्व के नियंत्रण में हो रहे इस कार्य मे राजस्व विभाग के किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।



Leave a Reply