जगदलपुर को बनाना है चमन

= मेयर संजय पांडे ने किया गृहमंत्री शाह का स्वागत

जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर महापौर संजय पांडेय और अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह जगदलपुर के युवा, ओजस्वी और ऊर्जावान महापौर के व्यक्तित्व एवं भाषा शैली से बेहद प्रभावित नजर आए। श्री शाह ने मुस्कुराते हुए संजय पाण्डेय द्वारा स्वागत स्वरूप भेंट की गई गुलाब की कली को स्वीकार किया। गृहमंत्री अमित शाह ने संजय पाण्डेय को एक तरह से नसीहत दी कि जगदलपुर को खुशबू से भरा फूलों का चमन बनाने की दिशा में काम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *