करंट लगने से मजदूर की मौत

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामला सुकमा के कांकेर लंका का है, जहां निर्माण कार्य करते समय 48 वर्षीय मजदूर पंडो रामा पिता पंडो जोगा की करंट लगने से मौत हुई है। पंडो रामा चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम भटपाड़ पेंटापाड का निवासी था। वह सरपंच और सचिव के माध्यम से कराए जा रहे  कॉमन सर्विस सेंटर निर्माण कार्य में कर रहा मजदूरी कर रहा था। करंट लगने से मौके पर ही रामा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से ग्राम पंचायत की सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *