करीब 4 करोड़ की लागत से संवरेंगी जगदलपुर की प्रमुख सड़कें

= नयापारा मुख्य मार्ग और महारानी जिला अस्पताल मार्ग का होगा चौड़ीकरण

= भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व किरण सिंह देव ने आज शुक्रवार को शहर के दो प्रमुख मार्ग हनुमान मंदिर चौराहे से चांदनी चौक तक महारानी जिला अस्पताल मार्ग और मोतीलाल नेहरू वार्ड के नयापारा क्षेत्र में जिला न्यायालय से हाता क्रिकेट मैदान तक 365.074 लाख की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बस्तर सांसद महेश कश्यप व महापौर संजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि क्षेत्र के सतत विकास के संकल्प को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री‌ विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। जनता की सेवा करना ही भाजपा सरकार उद्देश्य है।स्थानीय हाता क्रिकेट मैदान संपन्न हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बजट मद से स्वीकृत 194.47 लाख की लागत से नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य होगा। इस मार्ग के योजनाबद्ध चौड़ीकरण काम की बहुप्रतीक्षित मांग थी,जो पूरी हो रही है। इसके साथ महारानी जिला अस्पताल मार्ग का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य डीएमएफटी मद से 170.604 लाख की राशि से पूरा होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं आएगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के काम निरंतर साकार रूप पा रहे हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्र व जनहित के काम पूर्ण हो रहे हैं। बस्तर का विकास व क्षेत्र की जनता की सेवा के लिये संकल्पित है। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि शहर के बेहतर विकास का स्वप्न साकार करने के लिये भाजपा सरकार दिन रात काम कर रही है। शहर की अन्य सभी मुख्य सड़कों के मजबूतीकरण का काम आगामी समय में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य ने किया। मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने सड़कों के चौड़ीकरण की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा होने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, अश्विन सरडे, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, राजेश श्रीवास्तव, सतीश अवस्थी, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, विक्रम सिंह यादव, नरेंद्र पाणिग्रही, पितामह नायक, छबिलेश्वर जोशी, राजकुमार जैन, अनिता राजैया, सूरज साहू, बिहारी लाल ग्वाल, अजय शंकर त्रिवेदी, नंदकिशोर अग्रवाल, भूपेंद्र आनंद, सुमीत नवतानी, विकास दुबे, माखन देवनाथ, विनय राजू, अच्युत सामंत, राजपाल कसेर, पंकज आचार्य, अभिलाष यादव, योगेश पाणिग्रही आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *