मनोज तिर्की बने एएसपी, दल्ली राजहरा में हर्ष का माहौल

दल्ली राजहरा। छग शासन के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा पर साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में 16 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में मनोज तिर्की का भी नाम शामिल है। ज्ञात हो कि श्री तिर्की दल्ली राजहरा में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा प्रदान कर चुके हैं। यहां पदस्थापना के दौरान उन्होंने शहर के समस्त अवैध व्यापार और अपराध पर लगाम लगाया तथा समय समय पर आदतन अपराधियों पर जिलाबदर कार्रवाई करवाई। मनोज तिर्की को पदोन्नति मिलने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। इस पदोन्नति को पुलिस विभाग में मनोबल बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन यह सौगात मिलना शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *