मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने आयोजित किया नशा मुक्ति अभियान

 

जगदलपुर। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने नशा मुक्ति अभियान और विकसित भारत अभियान के तहत एम‌एलबी कन्या विद्यालय जगदलपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल गुप्ता ने की और मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने बच्चों से कहा कि नशा केवल शारीरिक नाश ही नहीं करता, बल्कि मानसिक नाश भी होता है और इसी कारण से घर परिवार टूट कर बिखर जाता है। उन्होंने नशे से स्वयं को और अपने परिवार को बचाने के लिए सदैव सजग रहने की अपील की और विकसित भारत के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु बच्चों को आग्रह किया।

सेवा विभाग प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा कि नशा सिर्फ मादक वस्तुओं का ही नहीं होता, बल्कि मोबाइल में रिल्स देखना और अपने समय को व्यर्थ में खराब करना भी एक नशा ही है। हमें इनसे भी और हमें भ्रमित करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए।
जिला संयोजीका शुशीला साव ने कहा कि यह नशा हमें हमारे देश के युवाओं को राष्ट्र भक्ति से भटकाने हेतु विदेशी ताकतों के द्वारा परोसा जा रहा है। हमें ऐसे स्थिति में ज्यादा सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। हमें स्वयं को और हमारे लोगों को इससे बचाने हेतु शपथ लेकर कार्य करना चाहिए कि हम नशे से हमारे देश के युवाओं को बचाएंगे और विकसित भारत अभियान में हम अपना पूरा योगदान देंगे।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने किया और बजरंग दल नगर संयोजक जगदीश ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति और विकसित भारत के निर्माण हेतु उपस्थित होकर शपथ ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *