विभूतियों के सम्मान का ध्यान रखें महापौर: राजेश चौधरी

= शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हो रहीं हैं उपेक्षित: राजेश \

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा है कि शहर के उद्यानों में लगातार रख–रखाव का अभाव दिखाई पड़ रहा है साफ– सफाई की कमी के कारण कई जगहों पर कचरो का अंबार सा लगा हुआ है शहीद पार्क के प्रति जनसमुदाय में बढ़ती अरुचि का एक बहुत बड़ा कारण पार्क का रखरखाव, असुविधा तथा पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस वजह से लोगों का आना-जाना पार्क में कम हो चुका है।
राजेश चौधरी ने कहा है कि शहीद पार्क में स्थापित विलख नारायण अग्रवाल की मूर्ति के साथ भी असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की गई है। इसी तरह झीरम के शहीदों के स्मारक में भी तोड़फोड़ एवं असामाजिक तत्व नशा पान करते रहे हैं। नेहरू मंच का भी लगभग यही हाल है। जिसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से भी की गई परंतु लगभग डेढ़ से 2 वर्ष बीत चुके हैं। वर्तमान महापौर के कार्यकाल को 9– 10 महीने पूरे हो जाने के बाद अब जाकर महापौर को उक्त स्थलों का सुध लेने का समय मिला है। बावजूद इसके इन स्थलों के सुधार कार्य और रखरखाव की कार्यवाही में कोई भी गति दिखाई नहीं पड़ रही है। राजेश चौधरी ने महापौर से आग्रह किया है कि झीरम शहीदों के स्मारक, नेहरू मंच, सुभाष पार्क चित्रकूट प्रपात, शहीद पार्क, नक्षत्र वाटिका, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में स्थित पार्क, लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित पार्क और ऐसे सभी स्थलों की देखरेख और रखरखाव पर विशेष ध्यान देते हुए त्वरित कार्यवाही करें। ताकि हमारे क्षेत्र का गौरव बना रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के स्मारक एवं मूर्तियों की भी देखरेख रखरखाव अच्छे से किया जाए जिसे देखकर उनके परिजनों, सगे संबंधियों के साथ–साथ शहर वासियों को भी गर्व महसूस हो सके। विशेषकर इन पावन स्थलों को असामाजिक तत्वों से बचाने का प्रयास किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *