विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने दी विकास की सौगात

= विकास कार्यों के लिए नहीं होगी राशि की कमी: देव =

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन =


जगदलपुर। शहर को बड़ी सौगात देते हुए 92. 22 लाख रुपए की विकास कार्यों का शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लोकार्पण व भूमिपूजन किया।  शहर में युवाओं को क्रिकेट के लिए बेहतर मंच मिले, इस उद्देश्य से शहर के इंदिरा स्टेडियम में बाक्स क्रिकेट का भूमिपूजन किया गया। डीएमएफटी मद से लागत 19.95 लाख रुपए एवं बस्तर क्लब में 17.27 लाख रुपए की लागत के बॉक्स क्रिकेट का भूमिपूजन किया गया। वहीं शहर के कोर्ट तिराहा चौक पर जलभराव से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन मद से 30 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक और किरण देव, महापौर संजय पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शहर के वीर सावरकर भवन रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया गया। वीर सावरकर भवन का रिनोवेशन कार्य 25 लाख की लागत से बेहतर तरीके से किया गया है । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव ने कहा युवाओं को बाक्स क्रिकेट के माध्यम से बेहतर प्लैटफॉर्म मिलेगा। इंदिरा स्टेडियम एवं बस्तर क्लब में बाक्स क्रिकेट का कार्य प्रारंभ होगा। इसका निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण कर शहरवासियों को सौगात मिलेगी। बाक्स क्रिकेट से सभी को क्रिकेट में बेहतर मंच मिलेगा। हमारी सरकार का संकल्प है कि जनता को मूलभूत सुविधा देना। जिसमें जलभराव की समस्या को दूर करने में कोर्ट तिराहा चौक में पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने अन्य जगहों पर भी पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। श्री देव ने कहा क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा। वही वीर सावरकर भवन का रिनोवेशन बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया है। शहर की जनता को सांस्कृतिक, सामाजिक व अन्य संस्थाओं को सुसज्जित व आधुनिक भवन उपलब्ध होगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की दूरगामी सोच का परिणाम है कि शहर में हर क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें बाक्स क्रिकेट, पुलिया निर्माण एवं वीर सावरकर भवन रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। संजय पांडे ने कहा जगदलपुर शहर में जनमानस की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, आशा साहू, उर्मिला यादव, कुबेर देवांगन, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, परेश ताटी, योगेश मिश्रा, पंकज आचार्य, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *