विधायक किरण देव ने शहर में लाखों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

= विधायक निधि से मावली माता मंदिर में बनेगा शेड

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहरवासियों को लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों ने माता मावली की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मावली माता मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण की मांग वर्षो से क्षेत्रवासी व मंदिर के पुजारी करते आ रहे थे। मांग को पूरा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी और आज इसका भूमिपूजन किया। वहीं जलभराव से निजात दिलाने शहर के सिरहासार के सामने पुलिया निर्माण लागत 31.25 लाख रुपए एवं दामोदर पेट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण लागत 25 लाख रुपए से कार्यो का भूमिपूजन किया गया। कुल 66.25 लाख की लागत से निमार्ण कार्य किए जाएंगे। मावली मंदिर प्रांगण में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि आज बहुत ही सुखद पल है जब मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य एवं शहर की बहुप्रतीक्षित मांग जलभराव से मुक्ति दिलाने में सिराहासार चौक के सामने पुलिया निर्माण एवं दामोदर पैट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। आप सभी के सहयोग से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव ने कहा हमारी सरकार में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 162 देवगुड़ियों, मातागुड़ी व मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य स्वीकृत होकर कार्य चल रहे हैं। श्री देव ने कहा आप सभी के साथ मिलकर विकास कार्य कर रहे हैं। वहीं शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन मद से शहर में पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पुलिया निर्माण से जनमानस की काफी सुविधा होगी। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी जी एवं सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद से विकास कार्य अनवरत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। आपका स्नेह एवं आशीर्वाद इसी तरह प्राप्त हो। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास अनवरत जारी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार विकास का कीर्तिमान गढ़ा जा रहा है। शहर में लगातार जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। पुलिया निर्माण से शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी। वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में दशहरा रथ निर्माण के हमारे कारीगरों , मंदिर के पुजारी व समाज के प्रमुखों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं अतिथियों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंच संचालन कर रहे योगेश ठाकुर ने बताया जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव के नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व, गोंचा महापर्व, फागुन मड़ई, भूमिगत विद्युत लाईन, चित्रकोट महोत्सव व अन्य स्थानीय पूजा विधानों में अतिरिक्त राशि की स्वीकृति कराई गई है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चहुमुखी विकास कार्य अनवरत जारी है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद कुबेर देवांगन, आलोक अवस्थी, आशा साहू, उर्मिला यादव, गायत्री बधेल, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा एवं विद्याशरण तिवारी, विजित देव, रजनीश पाणिग्रही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सेठिया, राजेश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह, दंतेश्वरी मंदिर पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी, प्रेमानंद ठाकुर, अनिल ठाकुर, सिकंदर सिंह ठाकुर, योगेश शुक्ला, योगेश मिश्रा, रघु सेठिया, मनोहर तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, मीना साहू, निर्मल यादव, मथुरा तिवारी, विनय सोना, धरम शर्मा, शंकर सिंह, गजेंद्र, रणधीर सिंह ठाकुर, एवं काफी संख्या में समाज प्रमुख, पुजारी एवं जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *