एसआईआर पर जैतगिरी मंडल में विधायक लखेश्वर बघेल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

= फार्म भरने के टिप्स भी दिए विधायक बघेल ने

बकावंड। बस्तर विधायक शलखेश्वर बघेल ने जैतगिरी मंडल के अंतर्गत आने वाले मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
बैठक के दौरान विधायक बघेल ने जैतगिरी मंडल अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के बूथ स्तर तक की जानकारी का विस्तार से अवलोकन किया उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं। वर्तमान में चल रही एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि मंडल के कई कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे एसआईआर फॉर्म भरते समय सटीक जानकारी दर्ज करें और आमजन को इस प्रक्रिया में सहयोग व मार्गदर्शन दें। विधायक बघेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार, बूथ स्तरीय मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *