सांसद महेश कश्यप की विशेष पहल से बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

= हेल्थ एटीएम से होगा रोगों का परीक्षण आसान =
= स्वस्थ बस्तर,सशक्त बस्तर की दिशा में ऐतिहासिक कदम =

=महारानी अस्पताल, डिमरापाल और भानपुरी को मिली अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम की सौगात: महेश कश्यप =

​जगदलपुर। बस्तर जिले के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। बस्तर सांसद महेश कश्यप की विशेष पहल और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम मशीनों का लोकार्पण कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और त्वरित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सुविधा का उद्घाटन आज शहर के महारानी अस्पताल, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं भानपुरी सिविल अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप तथा चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
​सांसद महेश कश्यप की इस महत्वपूर्ण पहल से अब बस्तरवासियों को रक्त जांच और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की रिपोर्ट के लिए लंबी कतारों में लगने या घंटों इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह हेल्थ एटीएम एक अत्याधुनिक ‘वॉल्क-इन’ मेडिकल कियोस्क है जो जांच की जटिल प्रक्रिया को बेहद सरल और तेज बना देता है। इसके माध्यम से कुछ ही मिनटों के भीतर सटीक रिपोर्ट प्राप्त की जा सकेगी, जिससे डॉक्टर बिना किसी देरी के बीमारी का सही निदान कर तुरंत उपचार शुरू कर पाएंगे। यह तकनीक विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि उन्हें अब छोटी-छोटी जांचों के लिए बड़े शहरों के निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस अवसर पर ​सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तरवासियों की चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना हमारी ‘डबल इंजन सरकार’ की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का विजन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विश्वस्तरीय और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी बाधा के पहुंचाना है। इस उन्नत मशीन के माध्यम से मरीजों को एक ही छत के नीचे कई प्रकार की जटिल जांचों की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे न केवल उनके समय की बचत होगी बल्कि आपातकालीन स्थितियों में यह तकनीक जीवन रक्षक साबित होगी। इन मशीनों से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट को डिजिटल रूप में भी सुरक्षित रखा जा सकता है, जो भविष्य के उपचार के लिए एक स्थायी रिकॉर्ड के रूप में काम आएगा। ​स्वस्थ बस्तर, सशक्त बस्तर के संकल्प को दोहराते हुए सांसद ने इस कदम को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊपर उठाने वाला एक मील का पत्थर बताया। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीन और हेल्थ एटीएम की शुरुआत क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा है। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। बस्तर के नक्सल मुक्त होते ही सामान्य क्षेत्रो के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रो में भी स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का और तेज़ी से विस्तार किया जाएगा।जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आज बस्तर सांसद महेश कश्यप की पहल पर बस्तर जिले में तीन हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्रवासियों को तेज़ और सुलभ स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार प्रदेश में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी बस्तर में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को इलाज के लिए परेशानी न हो। हेल्थ एटीएम से आम जनता को त्वरित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, सदस्य संपति नाग, जिला पंचायत सदस्य पद्मनी कश्यप, कामदेव बघेल, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, निर्देश दीवान, गौरव कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, जनपद उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य डिकेश वासुदेव नाग, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, खितेश मौर्य, प्रवीण सांखला, विजय पांडे, तुलसू कश्यप, दीपक गुप्ता, चंद्रा कश्यप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *