= भारतीय जनता पार्टी की सरकार का घिनौना षड्यंत्र बेनकाब: सुशील मौर्य
जगदलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द किए जाने पर जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।
कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस को फर्जी बताते हुए कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत करार दिया। भाजपा सरकार के कथित राजनीतिक षड्यंत्र के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राजीव भवन से विशाल रैली निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं, ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को परेशान किया गया। कांग्रेस पार्लियामेंट्री कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को ईडी के जरिए मात्र राजनीतिक प्रतिशोध के चलते लंबी पूछताछ कर परेशान करने का काम बीजेपी की केंद्र सरकार ने किया। भाजपा सरकार गांधी परिवार को साजिशन बदनाम करने के लिए नेशनल हेराल्ड जैसे केस लगा रही है। ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। जब भी किसी विपक्षी को चुप करवाना होता है तो ईडी और सीबीआई का प्रयोग किया जा रहा है। अब कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेना भी उचित नहीं समझा।नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द करना सत्य की जीत को दर्शाने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा सरकार की राजनीतिक द्वेष एवं घिनौना षड्यंत्र है। यह षड्यंत्र पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है और अदालत ने ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द कर भाजपा के कुचक्र पर सत्य की जीत का कठोर प्रहार किया है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, उमाशंकर शुक्ला, हनुमान द्विवेदी, विक्रम सिंह डांगी, गौरनाथ नाग, अनवर खान, हेमू उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, कुलदीप भदौरिया, विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष निकेत राज झा, विशाल खंबारी, एनएसयूआई, सेवादल अध्यक्ष कौशल नागवंशी, प्रभारी महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, जिशान कुरैशी, पंकज केवट, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, मंडल अध्यक्ष चमनलाल देहारी, गणेश सेठिया, सहदेव नाग, अवधेश झा, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अनुराग महतो, जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, तरनजीत सिंह, संदीप दास, सद्दाम रज़ा, सायमा अशरफ, पार्षद सूर्यापानी, शुभम यदु, अफरोज बेगम, रंगा राव, रजत जोशी, वैभव, हेमंत पांडे, संजू गुप्ता, आशीष बघेल, अयाज खान, इंदर झाज, माही श्रीवास्तव, लक्ष्मी राव, सुनीता दास, तुलसी कश्यप,मनिता राऊत, माज लिलाह, हिमांशु नाग, कुणाल पटेल,मणि, जगरनाथ बघेल, रुपनाथ, सोमनाथ, आशाराम, जयकुमार, तुलाराम, नीलू बघेल, सुकरा नाग, नीतीश जोशी,तन्मय चौहान,रेहान रिज़वी, मोहसिन खान, लोकेश नंदा, गोविंद, समीर कुरैशी, साहिल हियाल, अभय, दक्ष साहू, खिरेंद्र यादव, प्रदीप सेठिया, कुणाल पांडे, सोमारू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply