सुकमा। शासन–प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों एवं लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला सुकमा के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों किसान साथियों ने बस्तर जिला अध्यक्ष श्री रमेश गोयल के नेतृत्व में सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कूकानार एनएच रोड पर जोरदार एवं उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान आक्रोशित किसानों ने सड़क पर धान एवं मक्का की फसलों को बिखेरकर शासन को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसानों की मेहनत की फसल को उचित दाम नहीं मिलेगा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी जायज मांगों को मजबूती से उठाया।
किसानों ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की कि—
धान खरीदी की प्रति दिवस लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए,
मक्का फसल को समर्थन मूल्य में अविलंब शामिल किया जाए,
धान के समर्थन मूल्य से जुड़ी सभी विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए,
किसानों को परेशान करने वाली नीतियों को तत्काल समाप्त किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने चेतावनी दी है कि यदि शासन–प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया और शीघ्र समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में जिला एवं संभाग स्तर पर बड़े आंदोलन, चक्काजाम एवं अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।
इस आंदोलन में मुख्य रूप से बस्तर जिला अध्यक्ष श्री रमेश गोयल, भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला सुकमा के प्रमुख पदाधिकारी श्री रमेश नाग, श्री सुनील सोढ़ी, श्री बिरसिंह मंगली, श्री जगतु राम सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं ग्रामीण साथी उपस्थित रहे।
किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं — भारतीय किसान यूनियन टिकैत का उग्र आंदोलन

Leave a Reply