दरभा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की तलाश
जगदलपुर। बस्तर जिले की दरभा थाना पुलिस ने नए साल के पहले दिन स्कार्पियो कार से दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देख स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए।
नए साल के पहले दिन को थाना प्रभारी दरभा के आदेशानुसार उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा के हमराह थाना स्टाफ के साथ सुबह प्रातः 9 बजे से ग्राम तीरथगढ़ के तिराहा चौक के पास एमसीपी कार्रवाई के तहत वाह संदिग्ध लोगों और वाहनों तथा शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 12.40 बजे कुटुमसर से तीरथगढ की तरफ आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक सीजी 18 आर 9974 को पुलिस ने दूर से हाथ मारकर चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, तो लगभग 50 मीटर पहले से स्कार्पियो को धीमी गति से चलाते हुए अज्ञात चालक ने बंद कर दिया। इसके बाद चालक तथा स्कार्पियो में बैठे 4 अन्य अज्ञात व्यक्ति कार से उतर कर भाग गए। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के स्कार्पियो की तलाशी ली। तलाशी में एक भूरे रंग का विलुप्त दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन तथा बैग में अन्य सामान मिले, जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार कर जप्त किया गया। फरार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49, 50, 51, 52, 57 के तहत अपराध पंजीबंद कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। स्कार्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी गई है।




Leave a Reply