रेखचंद जैन ने भरे लोगों के एसआईआर फार्म

जगदलपुर। एसआईआर की प्रक्रिया में अपने दल का पक्ष रखने और लोगों को इस प्रक्रिया में आ रही परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार पहुंच रहे हैं। श्री जैन ने आज जगदलपुर शहर के अनुकूल देव वार्ड में वार्ड पार्षद सुशीला बघेल, पूर्व पार्षद पंचराज सिंह पार्षद राकेश मौर्य, बीएलए एवं बीएलओ के साथ विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर घर पहुंच कर मतदाताओं का इनुमिरेशन फॉर्म भरने का निवेदन किया साथ ही मतदाताओं की फॉर्म भरने में मदद भी रेखचंद जैन ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *