बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी के हाई स्कूल, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में आज रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की परीक्षा का आयोजन किया गया। कोसमी के सरपंच नीलम कश्यप और ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ परीक्षा का निरीक्षण कर लोगों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। नीलम कश्यप ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है, और इस पहल से गांव के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान सरपंच नीलम कुमार कश्यप, दुरजो पटेल कोटवार सुरेश कश्यप, सत्यनारायण, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरपंच नीलम कश्यप ने ग्रामीणों को शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित

Leave a Reply