बकावंड। अपनी ग्राम पंचायत के गांवों में शिक्षा की अलख जगाने जुटे विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कश्यप साक्षरता अभियान में भी महति भूमिका निभा रहे हैं।
ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में आयोजित साक्षरता अभियान उल्लास महापरीक्षा के दौरान सरपंच संतोष कश्यप सरपंच पूर्व माध्यमिक शाला छोटे देवड़ा में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने परीक्षा दे रहे ग्राम के नव सक्षरों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकते हैं, शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन का कल्याण और गांव का विकास कर सकते हैं। ज्ञात हो कि सरपंच संतोष कुमार कश्यप अपने गांव के लोगों को साक्षर बनाने की मुहिम में लगातार जुटे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान सरपंच संतोष कुमार कश्यप के साथ उप सरपंच राहुल सोनवानी, शिक्षक सविता देवांगन, हेमलता, स्वाति, संजीव कुमार, माधुरी आदि भी मौजूद रहे।
गांव में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं सरपंच संतोष कश्यप

Leave a Reply