छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को शिक्षक फेडरेशन का समर्थन: शंकर साहू

= मोदी की गारंटी लागू कराने 29 दिसंबर से जिला मुख्यालयों में आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 29 से 31 दिसंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले कलम बंद, काम बंद हड़ताल का छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समर्थन किया है।
शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा है कि हम सभी का उद्देश्य एक ही है शिक्षक, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनके भविष्य निर्माण और हित संवर्धन के लिए हक की लड़ाई। आज एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन की राह पर चलने का समय आ गया है। क्योंकि बिना एकजुटता के सफलता संभव नही है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के संघों का समूह है, जिसमें सभी की मुख्य मांगों को रखा गया है। हम अपनी चट्टानी एकजुटता से पूरे दमखम के साथ अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रख सकें और सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो आगे बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकें।प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने आगे कहा फेडरेशन में मैं शिक्षक एलबी संवर्ग का प्रतिनिधित्व करता हूं।इसलिए हमारी कौन सी मांग इसमें जुड़ी है, इस पर बात करना जरूरी है। हमारी प्रमुख मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा का लाभ, वेतन विसंगति दूर करने, लंबित डी.ए. एरियर, कैशलेश चिकित्सा, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, 300 दिवस अर्जित अवकाश। इनमें से कोई भी मांग पूरी होतi है तो स्वाभाविक तौर पर उसका लाभ हम शिक्षकों मिलेगा। जहां हमारे वास्तविक हक और अधिकार की बात है वहां हमेशा सामने आकर हमने लड़ना सीखा और सिखाया है। आज वही समय हमारे सामने है। जरा सोचिए क्या आपका मांग इस आंदोलन में नहीं जुड़ा है? यदि जुड़ा है तो आप कैसे इससे अलग या दूर रह सकते हैं? क्या आपका जमीर इसकी इजाजत देगा? छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, अनिल रामटेके, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामाड़िया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लाल देवदास, संजय मेहर, दीपक प्रकाश, प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ हीना कश्यप, प्रभारी प्रदेश महामंत्री संगठन जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, भुनेश्वरी सहारे, सूर्यलाल साहू, प्रेमचंद सोनवानी, प्रदेश प्रवक्ता हेमलता बढ़ाई, धनीराम मरकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार साहू, प्रदेश महासचिव अनुपमा सोनी, भूपेंद्र कुमार साहू, रत्नाकर खूंटिया, प्रदेश महामंत्री रामाधार नायक, व्यास नारायण सोरी, कीर्तन मंडावी, प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी कुमार देशलहरे, गायत्री चनाप, सगुन कुमार मंडावी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेंद्र कुमार बघेल, कमलकांत नेताम, संभाग प्रभारी सरगुजा महेश कुमार यादव, संभाग प्रभारी दुर्ग नरेंद्र कुमार साहू, संभाग प्रभारी बस्तर आत्माराम यादव, संभाग प्रभारी रायपुर रामकरेश जोशी, जिला अध्यक्ष बस्तर नीरज कुमार गौर, जिला अध्यक्ष कोंडागांव सुरेश कुमार बेर, जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी राजकुमार सरजारे, जिला अध्यक्ष बेमेतरा अरुण कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष मुंगेली राजकुमार धृतलहरे, जिला अध्यक्ष रायपुर लेखराज सोनी, जिला अध्यक्ष जशपुर महेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष दुर्ग अनिल कुमार ठाकुर आदि ने शिक्षकों कर्मचारियों के व्यापक हित में एकजुट होकर इस आंदोलन में सभी शिक्षकों से शामिल होने का अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *