= निपटा नवीन पाठ्य पुस्तक प्रशिक्षण का प्रथम चरण
जगदलपुर। बस्तर विकासखंड के मधोता जोन में प्रथम चरण नवीन पाठ्य-पुस्तक प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण ने शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तक के आधार पर एफएलएन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार किया।
इस प्रशिक्षण में 10 संकुलों और 52 शिक्षकों ने भाग लिया। इन शिक्षकों ने नवीन पाठ्यपुस्तक हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, योग एवं खेलकूद और कला शिक्षण पर जोर दिया। मुख्य प्रशिक्षक हेमप्रकाश व विजय कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तक के आधार पर एफएलएन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को नवीन पाठ्य पुस्तक को समझने, भाषा और गणित के चार खंड पर डेमो करके समझ बढ़ाने, बच्चों की भाषा का सीखने-सिखाने में कैसे उपयोग करेंगे इसे समझने, टीएलएम का उपयोग, शिक्षक संदर्शिका और अभ्यास पुस्तिका का उपयोग आदि समझने पर जोर दिया गया। हेमप्रकाश ने आगे बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को समझने और उसके आधार पर कार्ययोजना बनाकर शालाओं में अध्यापन करने के लिए भी तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तक के आधार पर एफएलएन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार किया गया, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। इस प्रशिक्षण में मधोता जोन प्रभारी कृष्णा सिंह ठाकुर, मुख्य प्रशिक्षक हेमप्रकाश, विजय कश्यप प्रथम चरण नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण में दस संकुल के कुल 52 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

Leave a Reply