एसआईआर प्रक्रिया के लिए सजग हैं तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े, लगातार कर रही हैं मॉनिटरिंग

= प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रही हैं तहसीलदार सुश्री गावड़े

बकावंड। इस तहसील की ग्राम पंचायतों में तहसीलदार एसआईआर प्रक्रिया बेहतर ढंग से चल रही है। तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े द्वारा लगातार गांवों का दौरा कर प्रक्रिया का निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों को फॉर्म भरने एवं क्षेत्र के बीएलओ एवं ग्रामीणों को एसआईआर से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े ने कहा है कि एसआईआर को लेकर मतदाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदाता को सिर्फ एसआईआर फॉर्म भरना होगा। जिसमें व्यक्तिगत व वोटर आईडी कार्ड संबंधी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं देनी है और न ही कोई दस्तावेज फॉर्म के साथ जमा करना है। फॉर्म जमा करते वक्त ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि उसकी एक कॉपी अपने पास भी रखें। सुश्री गावड़े ने कहा कि एसआईआर अभियान का मकसद हर एक मतदाता का नाम सूची से जोड़ना है। फॉर्म के साथ कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज नहीं जमा करना है। फार्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर (वैकल्पिक), मोबाइल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम, पिता या अभिभावक का एपिक नंबर.(यदि उपलब्ध हो), पति या पत्नी का नाम (यदि लागू हो), पति या पत्नी का एपिक नंबर (यदि लागू हो)। फार्म पर पासपोर्ट साइज फोटो भी चस्पा करनी होगी। बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाओं के घर घर जाकर एसआईआर फॉर्म की दो कॉपियां देनी होगी। दोनों कॉपियां मतदाता भरेगा। जिसमें एक कॉपी बीएलओ अपने पास जमा कर लेंगे जबकि दूसरी कॉपी मतदाता के पास रहेगा। फॉर्म की जो कॉपी मतदाता के पास रहेगी उसमें बीएलओ के हस्ताक्षर भी होंगे। जिससे ये सुनिश्चित हो जाएगा कि मतदाता ने एसआईआर फॉर्म भर दिया है। फोटो भी दोनों फॉर्म पर लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *