नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से कायस्थ समाज में खुशी की लहर

जगदलपुर। बस्तर संभाग कायस्थ समाज द्वारा कायस्थ समाज के वरिष्ठ सदस्य व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज बस्तर के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि कायस्थ समाज के वरिष्ठ सदस्य नितिन नबीन जैसे कर्मठ, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि संपूर्ण कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। समाज के लोगों ने कहा कि नितिन नबीन ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव समाज, संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।
उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा देशभर में पार्टी की नीतियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
कायस्थ समाज बस्तर संभाग के उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, सुदामा श्रीवास्त्व, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, राजेश, आशीष, विपुल, प्रवीण, धीरेंद्र, मधुप, अविनाश, राजेश, शैलबाला अध्यक्ष महिला संगठन, जयश्री श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव सहित समस्त कायस्थ समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नितिन नबीन जी अपने नए दायित्व में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *