टलनार लैंपस में धान खरीदी लिमिट बहुत कम, किसान हो रहे हैं परेशान

= रोज की धान खरीदी लिमिट महज 376क्विंटल

बकावंड। विकासखंड बकावंड की लैंपस सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी लिमिट कम होने से किसान परेशान हो रहे हैं। अपना धान बेचने आए कई किसानों को दिनभर इंतजार करने के बाद बिना धान बेचे ही लौट जाना पड़ता है। किसान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लिमिट बढ़ने से खरीदी बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा किसान अपनी उपज बेच पाएंगे। वहीं सोसायटी प्रबंधक प्रेमसिंह सेठिया ने कहा कि वे किसानों की समस्या से वाकिफ हैं और विभाग को जानकारी भेज दी गई है।
धान खरीदी केंद्र टलनार में कम खरीदी लिमिट के चलते किसान बहुत परेशान हो रहे हैं। यहां प्रतिदिन की खरीदी लिमिट मात्र 376 क्विंटल है। बड़े किसान तुलाराम सेठिया ने कहा कि कम खरीदी से किसान का बहुत परेशान हो रहे हैं। खरीदी केंद्र में किसानों की भारी भीड लगी रहती है। किसानों की मांग है कि खरीदी लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि किसान आसानी से धान बेच सकें।किसान नरसिंह पुजारी, चंपा लाल सिन्हा, तूफान सिन्हा, बृजलाल सेठिया, बंसी lराम पुजारी ने बताया लिमिट कम के कारण अनेक किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

उच्च कार्यालय को भेजा है पत्र

किसानों की समस्या को हम समझ रहे हैं। खरीदी लिमिट बढ़ाने के लिए उच्च कार्यालय को पत्र लिखा गया है। धान खरीदी लिमिट जल्द बढ़ जाएगी
-प्रेमसिंह सेठिया,
प्रबंधक, लेंपस सोसायटी टलनार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *