=धान बेचने में आसानी रहेगी किसानों को
जगदलपुर। धान खरीदी को और अधिक सरल तथा सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों की सुविधा को देखते हुए टोकन तुंहर हाथ एप को अब पूरे 24 घंटे उपलब्ध करा दिया गया है। अब टोकन बुक करने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार दिन हो या रात जब चाहें टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
इस निर्णय से किसानों को 13 जनवरी तक अग्रिम टोकन लेने की सुविधा मिलेगी, जिससे धान विक्रय की योजना बनाना और भी सरल हो जाएगा। इससे भीड़, तकनीकी दबाव और समय की चिंता से भी किसानों को राहत मिलेगी।साथ ही 2 एकड़ और उससे कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। यह कदम छोटे एवं लघु किसानों को वास्तविक सहूलियत देने और उनकी आवश्यकताओं का सम्मान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Reply