
= बस्तर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित =
= कांग्रेस के हित में सदैव समर्पित रहे हैं महतो =
जगदलपुर। बस्तर के सक्रिय युवा नेता अनुराग महतो की कर्मशीलता पर एकबार फिर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अनुराग महतो को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अनुशंसा पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में युवा नेता अनुराग महतो को महामंत्री पद से नवाजा गया है। इससे पूर्व अनुराग महतो बस्तर जिला युवा कांग्रेस महासचिव एवं दीपक बैज के सांसद सोशल मीडिया सेल प्रतिनिधि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल एवं सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर एवं आईटी सेल के बस्तर संभाग प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अनुराग महतो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। आज जबकि पढ़े लिखे युवा लगातार कांग्रेस से विमुख होते जा रहे हैं, तब ऎसी विषम परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षित युवा अनुराग महतो पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान बने हुए हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में वे हमेशा सक्रिय नजर आते हैं। नई जिम्मेदारी देने के लिए अनुराग महतो ने पीसीसी चीफ दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Leave a Reply