जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रेप के बाद बालिका की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सोनपुर क्षेत्र के ग्राम ओरछाकुरुई के एक बालिका 31 दिसंबर से लापता थी। उसका शव ग्रामीणों को कोसरा खेत में पड़ा मिला था। बालिका का शव मिलने पर ग्रामीणों द्वारा तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। घटना स्थल के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।बालिका की हत्या के आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं विवेचना जारी है। आरोपी की पहचान ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा बालिका से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने के पश्चात उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने कुल्हाड़ी मार कर बालिका की हत्या की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। प्रकरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। विवेचना पूर्ण होने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रेप के बाद नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply