वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पल्ली केंद्र में किया धान खरीदी का शुभारंभ

= केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया सहकारिता मंत्री ने

जगदलपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत शनिवार को हुआ। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी का पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। धान खरीदी सत्र 2025-26 के औपचारिक शुभारंभ के दौरान किसान भाईयों को श्री कश्यप ने शुभकामनाएं भी दी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, तौल कांटा, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण, पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता, किसानों की सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी कराई जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखी जाए। इस मौके पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को उनके धान फसल उत्पादन के विक्रय करने के टोकन की तिथि में उपस्थित होकर केंद्र में धान को बेचने की अपील की। केंद्र के संबंधित अधिकारियों को धान बेचने वाले किसानों की सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में उत्साह दिखाई दिया। अधिकारी-कर्मचारी भी खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ केएस ध्रुव सहित जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *