जगदलपुर। नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए संपत्तिकर के एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट की घोषणा की गई है। यह निर्णय नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत लिया गया है।
निगम प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त संपत्तिकर दाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने कर का भुगतान कर इस छूट का अधिकतम लाभ उठाएं। घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक संपत्तिकर के एकमुश्त भुगतान पर 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से समय पर कर जमा कर नगर विकास में सहभागिता निभाने की भी अपील की है।
संपत्ति कर में 31 मई तक मिलेगी 6.25 फीसदी छूट










Leave a Reply